रीवा रायपुर हवाई सेवा शुरू होने पर छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर

रीवा रायपुर हवाई सेवा शुरू होने पर छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का छत्तीसगढ़ में होगा ऐतिहासिक स्वागत
रीवा 17 मार्च 2026. रीवा से रायपुर हवाई सेवा शुरू होने पर छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। रीवा से वायुयान द्वारा रायपुर पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का जनप्रतिनिधियों, छत्तीसगढ़ वासियों सहित विन्ध्यवासी पलक पांवड़े बिछाकर हार्दिक स्वागत करने के लिए आतुर हैं। उप मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह के नेतृत्व में विन्ध्यवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा।
रीवा से वायुयान द्वारा रायपुर पहुंचने पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव सहित वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप तथा विधायक सुनील सोनी, राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू तथा महापौर रायपुर श्रीमती मीनल चौबे एवं पदाधिकारियों डॉ. नवीन मारकण्डेय, यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, राम गर्ग, अमित साहू, अशोक बजाज, प्रीतेश गांधी, रमेश सिंह ठाकुर, श्याम नारंग, आकाश विग, पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा आत्मीय स्वागत किया जायेगा।