मंत्री श्री शर्मा ने छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह में छात्रों को दिलाई शपथ

 

अपने लक्ष्य को पाने के लिए सही दिशा में निरंतर प्रयास करते रहें : मंत्री श्री शर्मा

भोपाल : शनिवार, जुलाई 6, 2019

जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज आकृति ईको सिटी स्थित वर्ल्ड वे इंटरनेशनल स्कूल में छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह में छात्रों को शपथ दिलाई। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने नए प्रवेश सत्र में छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी छात्र नई ऊर्जा से पढ़ाई में जुट जाएं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें ,तो सफलता मिलती ही है। 

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को अच्छी और तकनीकी शिक्षा देने की तरफ अग्रसर है। अब कोई भी छात्र चाहे वो किसी भी वर्ग या धर्म का हो, सबको शिक्षा के समान अधिकार के तहत प्रदेश सरकार पूरी मदद करेगी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *