तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मुस्लिम समुदाय की माताओं, बहनों के स्वाभिमान की जीत : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह मुस्लिम समुदाय की माताओं एवं बहनों के स्वाभिमान की जीत है। उनके संवैधानिक अधिकारों की जीत है। उन्होने कहा कि तीन तलाक की प्रथा मानसिक वेदना और सामाजिक प्रताड़ना थी जो आधुनिक समाज के निर्माण में बाधक थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ ही नये युग की शुरूआत हुई है। मुस्लिम समाज की महिलाओं के आत्म-सम्मान की रक्षा हुई है। तीन तलाक के मुददे पर देश को संवेदनशील बनाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब नये भारत का निर्माण हो रहा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *