प्रदेश सरकार ने औद्योगिक क्रांति के भागीरथी प्रयास किये हैं-उद्दोग मंत्री

फेडरेशन ऑफ म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के चौथे एचीवमेंट अवार्ड कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने औद्योगिक क्रांति के भागीरथी प्रयास किये हैं। सरकार द्वारा उद्योग जगत को 1500 करोड़ रूपये से अधिक की विभिन्न प्रकार की सहायता और सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। उद्योगों के लिए डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की है। राज्य की विकास दर 10 प्रतिशत से अधिक रही है। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *