उद्योग मंत्री 1करोड़ 84 लाख रुपये से नवीनीकृत फिल्टर प्लांट का लोकार्पण करेंगे

वाणिज्य, उद्योग और रोजगार ,प्रवासी भारतीय तथा खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल कल शनिवार को सुबह10.30 बजे बिछिया मे इण्डेन गैस एजेंसी का शुभारंभ करेंगे।दोपहर 2 बजे 48 लाख लागत से रघु प्रिंटिंग प्रेस से सरदार पटेल चौराहा नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा नेहरु नगर मारूति स्कूल के पास पार्क निर्माण का शुभारंभ करेंगे।अपरांह 4 बजे 1करोड़ 84लाख की लागत से शहर की पेयजल आपूर्ति हेतु निर्मित रानी तालाब फिल्टर प्लांट के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

30और31जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मैहर तथा चित्रकूट प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मे साथ रहेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *