नीतीश फिर बने बिहार के मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ने महागठबंधन के अपने साथी राजद का साथ छोड़ते हुये और उसके साथ गठबंधन तोड़कर चार साल बाद भाजपा से फिर हाथ मिला लिया और वह छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं ।लालू के परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप इसका कारण बना।
66 वर्षीय नितीश कुमार ने राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य के मुख्यमंत्री पद से कल शाम को इस्तीफा दे दिया था तथा सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा का समर्थन स्वीकार कर लिया था। इस कदम का 2019 के लोकसभा चुनाव पर गहरा असर पड़ सकता है क्योंकि भाजपा को रोकने के लिए विपक्ष के बीच हुई एकजुटता को इससे धक्का लगा है।

 

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *