रीवा हवाई अड्डे के निर्माण मे आयेगी तेजी

14 दिसंबर 2022 दिल्ली

विमानन मंत्रालय दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक  राजेंद्र शुक्ल और रीवा सांसद  जनार्दन मिश्र ने मुलाकात की। इस दौरान रीवा एयरपोर्ट के निर्माण की योजना पर सार्थक चर्चा की गई। उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया ने एयरपोर्ट हेतु भूमि उपलब्ध होने पर खुशी जाहिर की और आश्वस्त किया कि अब मंत्रालय तेज गति से काम करेगा।ज्ञात हो कि कल के कैबिनेट निर्णय मे मध्यप्रदेश सरकार ने रीवा हवाई अड्डा निर्माण के लिए भूमिअधिग्रहण के लिए आवश्यक धनराशि जारी करने की सहमति प्रदान की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *