भाजपा नेता जयशंकर शर्मा के आकस्मिक निधन पर उद्दोग मंत्री ने शोक व्यक्त किया

भाजपा के वरिष्ठ नेता जयशंकर शर्मा निवासी बंदराव रीवा का कल रात आकस्मिक दुःखद निधन हो गया वह 65 वर्ष के थे ।जयशंकर शर्मा भाजपा के प्रारम्भिक जमीनी कार्यकर्ता थे ।श्री शर्मा के निधन को व्यक्तिगत आपूर्णीय क्षति बताते हुये उद्दोग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है । ईश्वर  परिवार को यह दुःख सहने की ताकत दे ।उद्दोग मंत्री ने कहा कि श्री शर्मा जनता तथा सामाजिक कार्यो के प्रति समर्पित व्यक्ति थे।श्री शर्मा मिलनसार व्यक्तित्व वाले नेता थे  मेरे उनसे पारिवारिक संबंध होने के कारण ज़्यादातर उनसे मुलाक़ात होती रहती थी और मै उनकी कर्मठता का सदा कायल रहा हूँ ।

श्री शर्मा की दो दिन पूर्व तबीयत खराब हुई थी जिसके चलते अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जिसमे तबीयत मे कुछ सुधार भी था लेकिन सुबह  फिर तबीयत बिगड़ी और रात 7 बजे के लगभग उनका दुःखद निधन हो गया ।श्री शर्मा का आज उनके गृह ग्राम बंदराव रीवा मे अंतिम संस्कार कर दिया गया।आप अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है ।

Facebook Comments Box