मध्यप्रदेश में भारतीय वायु सेना की रिक्रूटमन्ट रैली

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल से एयरमेन सिलेक्शन सेन्टर भोपाल के कमांडिंग ऑफिसर ने की मुलाकात

कमांडिंग ऑफिसर ऑफ 15 एयरमेन सिलेक्शन सेन्टर भोपाल के विंग कमाण्डर श्री एम.इमरान खान ने आज उद्योग वाणिज्य एवं रोजगार मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से मुलाकात की।

विंग कमाण्डर श्री इमरान खान ने बताया कि आगामी सितम्बर-अक्टूबर में मध्यप्रदेश में भारतीय वायु सेना की रिक्रूटमन्ट रैली है। रैली में प्रदेश के युवा अधिक संख्या में शामिल हो सके, इसके लिये जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं में सेना में रोजगार के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिये किये जा प्रयासों की भी जानकारी दी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *