उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा राष्ट्र संत जैन मुनी तरूण सागर को श्रद्धांजलि अर्पित

राष्ट्र संत जैन मुनी श्री 108 तरूण सागर जीमहाराज का समाधि सल्लेखना पूर्वक देवलोकगमन उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल पर गहन शोक सवेंदना व्यक्त की है। श्री शुक्ल ने शोक  सवेंदना व्यक्त करते हुए कहा है कि जैन मुनी तरूण सागर अपने कड़े प्रवचनों के लिए जाने जाते थे। उनकें ओजस्वी प्रवचन देश और समाज के लिए प्रेरणादायी होते थे। उद्योग मंत्री ने गहरी-क्षति बताते हुए कहा है कि देश ने एक महान मार्गदर्शक धर्मगुरू को खौ दिया है। श्री शुक्ल ने कहा कि जैन मुनी तरूण सागर के अनुकरणीय विचारों को हमेशा याद रखा जाएगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *