नवीन जनसुनवाई हाल का प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर किया लोकार्पण

मध्यप्रदेश शासन के उद्योग, खनिज साधन एवं प्रवासी भारतीय एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के नवीन जनसुनवाई कक्ष का फीताकाटकर लोकार्पण किया तथा सर्वसुविधायुक्त जनसुनवाई कक्ष का अवलोकन करते हुये प्रसन्नता व्यक्त की तथा कलेक्टर श्री मुकेश शुक्ला से कहा कि सुदूर क्षेत्रों से आने वाले लोगों का समस्याओ का निदान समय सीमा में करते हुये उनकी अपेक्षाओं में जिला प्रशासन और संबंधित विभाग खरा उतरे और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान करने का प्रयास करे तभी इस सर्वसुविधायुक्त जनसुनवाई हाल की सार्थकता सिद्ध होगी।
इस अवसर पर विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर श्री मुकेश शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री सुशांत सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, बैगा विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल बैगा, नगर पंचायत अध्यक्ष बुढ़ार श्रीमती शालिनी सरावगी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री मिथिलेश पाण्डेय, उपयंत्री श्री मनोज दुबे उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *