व्हाइट टाइगर सफारी की स्थापना क्षेत्र के लिये बड़ी सौगात

प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने व्हाइट टाइगर सफारी का किया भ्रमण
प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि विन्ध्य क्षेत्र में विश्व की पहली व्हाइट टाइगर सफारी की स्थापना बड़ी सौगात है। यह अपने आप में अनूठी टाइगर सफारी है। व्हाइट टाइगर सफारी की स्थापना में उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का प्रयास सराहनीय है। प्रभारी मंत्री ने यह बातें व्हाइट टाइगर सफारी के भ्रमण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि टाइगर सफारी में शासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने टाइगर सफारी में पेंटिंग्स भी लगाने की बात कही। डॉ. मिश्र ने सफेद बाघ सहित सफारी के अन्य वन्य प्राणियों का दीदार किया। भ्रमण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष रीवा के पी त्रिपाठी, पूर्व मण्डी अध्यक्ष राम सिंह सहित अधिकारी मौजूद थे।
Facebook Comments Box