2 करोड़ 60 लाख से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का माननीय प्रभारी मंत्री जी ने किया-लोकार्पण

म.प्र. शासन के वाणिज्य, उद्योग खनिज, मंत्री तथा जिले के पालक मंत्री माननीय श्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य अतिथि में तथा सिंगरौली विधान सभा के विधायक श्री रामलल्लू वैश्य की अध्यक्षता में एवं देवसर विधान सभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अजय कुमार पाठक, नगर निगम के अध्य़क्ष श्री चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शीर्ष देव कान्त सिंह, के गरिमामय उपस्थिति में 2 करोड़ 60 लाख से निर्मित 30 विस्तर के सामुदाई भवन मोरवा का विधिवत पूजा अर्चन कर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी रामशिरोमणि गुप्ता प्रवीण तिवारी, बिरेन्द्र गोयल, भूपेन्द्र गर्ग, पार्षद देवेश पाण्डे, सीमा तिवारी, रूपा झा, आदि उपस्थित रहें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *