उद्योग मंत्री चौरसिया समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में कल शामिल हुये

news no.88

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल चौरसिया समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में कल शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज द्वारा लगातार 18 वर्षों से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है जो अपने आप में अनूठा है। इससे प्रतीत होता है कि समाज संगठित है और रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेता है। उन्होंने दूसरे समाज के संगठनों द्वारा भी इस तरह के कार्य किये जाने की अपेक्षा की। मंत्री श्री शुक्ल ने विवाह के बन्धन में बंधने वाले जोड़ो को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मंत्री जी को स्मृति चिन्ह तथा शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल और चौरसिया समाज के अध्यक्ष और सदस्य तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Facebook Comments Box