विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन संपन्न

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन संपन्न
रीवा 25 अगस्त 2025. प्रधान न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मुफ्त एवं सक्षम विधि सेवाओं को प्रदान करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल कॉलेज एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु स्वर्गीय ब्राजराज सिंह तिवारी स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल मनिकवार, पीएम श्री सहित सरस्वती शिशु मंदिर, गांधी पब्लिक स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल, विवेक ज्योति स्कूल, शासकीय माध्यमिक विद्यालय हिनौती. शासकीय माध्यमिक विद्यालय शुकुल गवां एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलहाई में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती शिवानी शर्मा द्वारा छात्र छात्राओं को कानून के विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश श्री समीर मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध आदि के बारे में बताया गया। न्यायिक दंडाधिकारी श्री यश अबिद्रा द्वारा विभिन्न अपराधों से जागरूकता एवं बचाव की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा अधिकारी श्री अभय मिश्रा द्वारा प्राधिकरण के उद्देश्यों को बताया गया । राजकुमार सिंह तिवारी द्वारा न्यायाधीश गणों का आभार व्यक्त कर विद्यार्थियों को विधिक जानकारी दी गई। शिविर में प्राचार्य अमरजीत तिवारी, स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापक टीडी साहू, सुनील तिवारी. सुरेश दुबे, शैलेन्द्र सिंह, निलेश पांडे, कंधई साहू, चंद्रकांत द्विवेदी, अखिलेश सिंह, नीतराज सिंह, कमलेश्वर सिंह परिहार, शैलेंद्र जायसवाल, सुरेश साहू, भूपेंद्र तिवारी, राकेश द्विवेदी, प्रकाश सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे।