मध्यप्रदेश सरकार गरीब कल्याण हितैषी सरकार – उद्दोग मंत्री

IMG-20170325-WA0000

उमरिया चुनाव प्रचार के  दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्दोग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा की आज केंद्र की मोदी जी की सरकार और प्रदेश की शिवराज सिंह जी के नेतृत्व वाली विकास के लिए समर्पित सरकार का सर्वाधिक ध्यान गरीबों के कल्याण की दिशा मे है।उज्जवला योजना ने माँ -बहनों के जीवन मे खुशहाली लाने का काम किया है आज करोड़ो महिलायों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। प्रदेश की सरकार आज देश मे विकास का पर्याय बन चुकी है। चारो तरफ विकास कार्य चल रहे है । उमरिया क्षेत्र भी आज विकास की नई इबारत लिख रहा है ।सड़कों का चारों ओर जाल बिछ रहा है आज उमरिया क्षेत्र गुणवत्ता युक्त सड़कों से चारों तरफ से जुड़ रहा है। क्षेत्र मे पर्यटन का तेजी से विकास हो रहा है जो पहले खराब सड़कों के कारण से कम हो गया था।

भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील के साथ आपने कहा की यह विजय क्षेत्र के विकास कार्यो को और गति प्रदान करेगी।

Facebook Comments Box