बीमार व्यक्ति की सेवा से बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं : उद्योग मंत्री

Rewa-8-2-2017-6b

बीमार व्यक्ति की सेवा से बढ़कर कोई अन्य कार्य नहीं है, और इस पुण्य कार्य में नर्सेस की भूमिका अहम होती है। यह कथन उद्योग एवं खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इंदिरा नगर स्थित विंध्यांचल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित 6वें लैम्प लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में रीवा जिला अग्रसर है, यहां अब हर प्रकार के इलाज संभव हो रहे हैं। चिकित्सा के क्षेत्र को और भी अधिक मजबूत बनाने में प्रदेश सरकार हर संभव प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, डायरेक्टर संतोष पटेल, चेयरमैन जी.एल. पटेल, प्रिंसिपल आकांक्षा सिंह, राजेश पाण्डेय सहित गणमान्य नागरिक व अभिभावकगण उपस्थित थे।

Facebook Comments Box