अग्निवीर सेना भर्ती रैली 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक
अग्निवीर सेना भर्ती रैली 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक
लिखित परीक्षा में चयनित लगभग 3500 उम्मीदवारों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट,
दस्तावेजों का भी होगा सत्यापन
रीवा 22 नवंबर 2026. भारतीय थल सेना द्वारा रीवा में 27 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक अग्निवीर सैनिकों की भर्ती
रैली आयोजित की जा रही है। भर्ती रैली स्पोर्ट्स काम्पलेक्स तथा आईटीआई रीवा में आयोजित होगी। इस संबंध में
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बताया कि भर्ती रैली म
में 15 जिले रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, कटनी, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मण्डला, बालाघाट,
सिवनी तथा डिण्डौरी जिलों के उम्मीदवार शामिल होंगे। प्रतिदिन लगभग 550 उम्मीदवारों की मेडिकल तथा
फिजिकल टेस्ट होगा। भर्ती रैली के संबंध में संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। मुख्य कार्यपालन
अधिकारी ने बताया कि उप संचालक रोजगार तथा जिला खेल अधिकारी भर्ती रैली के लिए आवश्यक प्रबंध करेंगे।
रैली स्थल पर नगर निगम द्वारा पेयजल एवं साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था की जाएगी। जिला प्रबंधक ई
गवर्नेंस निर्धारित संख्या में कम्प्यूटर तथा कम्प्यूटर आपरेटर तैनात करके उम्मीदवारों के अभिलेखों के सत्यापन की
व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग स्पोर्ट्स काम्पलेक्स मैदान में प्रतिदिन पानी के
छिड़काव, रोलर चलाने तथा आवश्यक बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराएंऐ। प्राचार्य आईटीआई भर्ती रैली के लिए आने
वाले सेना के 150 सदस्यीय दल के ठहरने के लिए आईटीआई छात्रावास तथा नवनिर्मित दिव्यांग छात्रावास में
व्यवस्था कराएंगे। इन दोनों स्थलों में ठहरने, भोजन, साफ-सफाई, पानी और शौचालय की समुचित व्यवस्था कराई
जाएगी। संभागीय अधिकारी बीएसएनएल भर्ती स्थल पर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। अधीक्षण यंत्री
विद्युत मंडल उप संचालक रोजगार के सहयोग से एथलेटिक्स ट्रैक पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराएंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिला परिवहन अधिकारी सेना की टीम के लिए वाहन उपलब्ध कराएंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी उम्मीदवारों के लिए शिक्षा महाविद्यालय का हाल ठहरने के लिए समुचित व्यवस्थाओं के
साथ उपलब्ध कराएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती स्थल पर मेडिकल टीम के साथ दो एंबुलेंस
तैनात रखेंगे। फिजिकल टेस्ट के समय उम्मीदवारों को उपचार की सहायता की आवश्यकता हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ऑनलाइन ले ली गई है। इसमें से चयनित लगभग 3500
उम्मीदवार भर्ती रैली में शामिल होकर फिजिकल और मेडिकल टेस्ट देंगे। उनकी अंकसूची, आधार कार्ड तथा अन्य
दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। सेना की भर्ती टीम आईटीआई के छात्रावास में रूकेगी। इसकी पार्किंग में
ही रात 11 बजे से उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट की तैयारी की जाएगी। स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में सुबह 3 बजे से
फिजिकल टेस्ट आरंभ होगा। प्रतिदिन 550 से 600 तक उम्मीदवार शामिल होंगे। भर्ती रैली स्थल पर सुरक्षा और
यातायात प्रबंधन के पूरे इंतजाम रहेंगे।