जनसुनवाई में 641 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, निराकरण के दिए गए निर्देश

जनसुनवाई में 641 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, निराकरण के दिए गए निर्देश
रीवा 27 अक्टूबर 2026. कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित जनसुनवाई जिला पंचायत सीईओ
सृष्टि देशमुख गौड़ा और अन्य अधिकारियों ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को उनके
त्वरित व संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने
अपनी शिकायतें और मांगें रखीं। जनसुनवाई में अधिकारियों ने 641 आवेदकों की समस्याएं सुनी।
जनसुनवाई में महेंद्र कुमार पटेल निवासी ग्राम बुड़वा रायपुर कर्चुलियान ने नक्शा सुधार, ममता सिंह
निवासी महसांव ने संबल योजना के तहत राशि का भुगतान नहीं होने, सुशीला देवी निवासी ग्राम व्यौहरा ने भूमि में
हिस्सा विवाद तथा लक्ष्मीनारायण मिश्रा निवासी ग्राम दूबी ने ग्राम में पुलिया निर्माण कराए जाने संबंधी आवेदन पत्र
दिया। सीईओ ने इन आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी प्रकार लल्लू कोल
निवासी रामनई ने पट्टा दिलाने, हासिम अंसारी निवासी बाणसागर कालोनी ने मकान से लगे पेड़ को कटवाने की मंजूरी
प्रदान करने, ललिता देवी शर्मा निवासी ग्राम खुझ ने रोग के उपचार में खर्च पैसों की स्वीकृति प्रदान कराने, छेदीलाल
चौधरी निवासी ग्राम पथरौड़ा ने शासकीय तालाब में मछलीपालन के लिए सरपंच द्वारा अनुमति न देना तथा ओंकार
द्विवेदी निवासी चचाई ने घर में जबरन कब्जा करने के संबंध में आवेदन दिया। सीईओ ने सभी आवेदनों में कार्यवाही के
लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जया पटेल निवासी अम्बेडकर नगर ने बिजली बिल में सुधार कराने, सत्यप्रकाश मिश्रा
निवासी ग्राम डगरगुंआ, गंगेव ने जमीन का नाप कराने, राजा प्रजापति निवासी बेलवा पैकान ने मुक्तिधाम निर्माण कराने
मुनेश साकेत निवासी ग्राम कठेरी ने वारिसाना नामांतरण संबंधी, द्वारिका प्रसाद निवासी लौरी ने सीमांकन संबंधी तथा
चेतनाथ सिंह निवासी बेलवा पैकान ने शासकीय कृषि भूमि मरघट से अतिक्रमण हटाने की मांग की। सीईओ ने सभी
आवेदनों में यथा संभव कार्यवाही कर उनके निराकरण के निर्देश दिए। इन आवेदनों के साथ ही अन्य विषयों से जुड़े कई
आवेदन जनसुनवाई में प्राप्त हुए जिन्हें संबंधित विभागों को भेजकर तय समय-सीमा में उचित कार्रवाई करने के निर्देश
दिए गए।