उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आदिशक्ति गरबा नाइट में की शिरकत : प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आदिशक्ति गरबा नाइट में की शिरकत : प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
रीवा 20 अक्टूबर 2026.उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने गत रात्रि सोमवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर
शहर के मध्य स्थित पद्मधर पार्क में आयोजित भव्य 'आदिशक्ति गरबा नाइट' कार्यक्रम में सहभागिता की। इस
दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे युवाओं और युवतियों का उत्साह देखते ही बनता था। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में
पहुंचकर रीवावासियों के साथ इस उत्सव का आनंद लिया और मां आदिशक्ति की आराधना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमारी प्राचीन
संस्कृति, आस्था और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। गरबा और डांडिया जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी
सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, ऊर्जा और उल्लास का संचार करते हैं।
उन्होंने कहा कि रीवा में जिस प्रकार भव्यता के साथ गरबा नाइट का आयोजन किया गया है, वह हमारी सांस्कृतिक
समृद्धि और युवाओं के उत्साह को दर्शाता है। आज की युवा पीढ़ी अपनी परंपराओं से जुड़ते हुए इस तरह के
आयोजनों में जिस अनुशासन और ऊर्जा का परिचय दे रही है, वह बेहद सराहनीय है। मां आदिशक्ति की कृपा से
रीवा और पूरे प्रदेश में सुख, शांति और निरंतर विकास का यह दौर बना रहे।"
उद्बोधन के पश्चात उप मुख्यमंत्री ने गरबा नृत्य में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और स्मृति
चिन्ह प्रदान किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों की इस बेहतरीन पहल की सराहना
की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आयोजक समिति के सदस्य और
शहर के युवा व परिवारिक जन उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद उठाया।