महिला किसान दिवस पर महिला कृषकों का कृषक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित

महिला किसान दिवस पर महिला कृषकों का कृषक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित
रीवा 15 अक्टूबर 2026. सम मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत महिला
किसान दिवस के अवसर पर महिला कृषकों का जिले के अंदर कृषक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के
दौरान वैज्ञानिक डॉ. ए.के. पांडे द्वारा महिला कृषकों को बीज प्रसंस्करण एवं स्वयं का गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन के
संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। भ्रमण के दौरान डॉ. एम.जी. उस्मानी द्वारा महिला कृषकों को बीज
प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया तथा विभिन्न फसलों में गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन की प्रक्रिया, बीज प्रक्षेत्र के रख-रखाव एवं
बीज उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।

इसके पश्चात महिला कृषकों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित प्राकृतिक खेती इकाई का भ्रमण किया
गया। वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, स्थानीय संसाधनों के उपयोग तथा रासायनिक उर्वरकों पर
निर्भरता कम करने के उपायों के बारे में जानकारी दी। महिला कृषकों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत एवं मल्चिंग
जैसी प्राकृतिक खेती की तकनीकों के बारे में भी समझाया गया। कार्यक्रम में परियोजना संचालक आत्मा डॉ. बी.पी. सिंह,
वैज्ञानिक डॉ. ए.के. पांडे, डॉ. एम.जी. उस्मानी, डॉ. संजय सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार एवं , विकासखंड तकनीकी प्रबंधक
आत्मा साक्षी द्विवेदी, शिवम शुक्ला, पुनीत चंद मिश्रा, अंजना त्रिपाठी, वर्षा पटेल सहित बड़ी संख्या में कृषकगण
उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कृषकों को गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, बीज प्रसंस्करण एवं प्राकृतिक खेती की
वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़कर कृषि लागत कम करने तथा उन्हें कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *