भाजपा अध्यक्ष के पिताजी के देहावसान पर उद्योग मंत्री ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

News No_87

रीवा 13 जनवरी 2017. खनिज एवं उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज रीवा प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव के पूज्य पिताजी के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया व ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष के पिता जी पूर्व प्राचार्य मार्तण्ड स्कूल प्रकाश नारायण श्रीवास्तव का गत दिनों दुखद निधन हो गया था। श्री शुक्ल ने पार्षद व्यंकटेश पाण्डेय के पिताजी विश्वनाथदत्त पाण्डेय पूर्व एमआईसी सदस्य के निधन पर भी उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *