सुमंगल साइकिल दिवस कल

सुमंगल साइकिल दिवस आज

रीवा 11 अगस्त 2025. रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद की विशेष पहल पर मंगलवार 12 अगस्त को पुन: सुमंगल साइकिल दिवस मनाया जाएगा। कमिश्नर ने कहा है कि सभी संभागीय और जिला अधिकारी 12 अगस्त को सुबह 8.30 बजे से आयोजित तिरंगा साइकिल रैली में भागीदारी निभाएं। इसके बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी स्वैच्छिक रूप से पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के लिए कार्यालय आने के लिए साइकिल का उपयोग करें। पर्यावरण की सुरक्षा और स्वयं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए साइकिल चलाना बहुत लाभप्रद है। कमिश्नर ने आमजनता से भी सप्ताह में कम से कम एक दिन वाहनों का उपयोग त्यागकर आने-जाने के लिए साइकिल के उपयोग की अपील की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *