सेवा संकल्प अभियान में उप मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में किया बुजुर्गों का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान में उप मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में किया बुजुर्गों का सम्मान
वृद्धाश्रम में सेवाभाव से की जा रही है बुजुर्गों की देखभाल – उप मुख्यमंत्री
रीवा 18 सितंबर 2026. सेवा संकल्प अभियान में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वागत भवन में
स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का सम्मान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों
अथवा अन्य कारणों से जो वृद्धजन घर छोड़ देते हैं उन्हें यहाँ आश्रय दिया गया है। वृद्धाश्रम में घर जैसा सुकून और
शांति के साथ नि:शुल्क भोजन रहने की सुविधा चाय-नाश्ता और उपचार की सुविधा दी जा रही है। देश के यशस्वी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान शुरू हुआ है।
अभियान में हम सबने रक्तदान करके पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान दिया। आज वृद्धजनों की सेवा की जा रही है।
प्रधानमंत्री जी के गरीबों के कल्याण के संकल्प का अनुसरण करते हुए हम सब सदैव गरीबों की तत्परता से कर रहे हैं।
वृद्धाश्रम में रहने वाले 6 व्यक्तियों ने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अपनी देह का दान किया है। इन
सबको गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ दधीचि सम्मान देकर सम्मानित किया गया है। अपनी सेवा तो सभी करते हैं पर जो
परमार्थ करता है उसे ही सच्चा सुख मिलता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा के तत्कालीन कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर के विशेष प्रयासों से स्वागत
भवन में वृद्धाश्रम शुरू हुआ। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवाभाव से देखभाल की जा रही है। भारतीय रेडक्रास समिति के
सदस्य तथा अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक सामाजिक
न्याय अनिल दुबे ने बताया कि 2010 से संचालित इस वृद्धाश्रम में 25 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था है। वर्तमान में 19
बुजुर्ग रह रहे हैं। कार्यक्रम में एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, रेडक्रास समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, सचिव श्री
राजेन्द्र पाण्डेय, श्री एके खान उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *