मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रीवा आगमन के सिलसिले में उद्योग मंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

news no90

रीवा 13 जनवरी 2017. आगामी 19 जनवरी को युवा सम्मेलन आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रीवा आगमन के सिलसिले में उद्योग एवं खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया व की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की ।
उद्योग मंत्री ने एस.ए.एफ. ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से पूछतांछ की । कलेक्टर राहुल जैन ने मंत्री जी को मंच व्यवस्था सहित युवाओं व युवा उद्यमियों के लिये बनाये गये स्टाल के विषय में भी अवगत कराया । इस दौरान कमिश्नर नगर निगम कर्मवीर शर्मा सहित व्यवस्था से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे ।
इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा बनाये जा रहे विन्ध्य रेसीडेंसी व फूड क्राफ्ट इन्ट्रीट्यूट भी अवलोकन किया । उल्लेखनीय है कि ट्ररिज्म विभाग द्वारा यहाँ दस कमरों का होटल, लान भी बनाया गया है । जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने रीवा प्रवास के दौरान करेंगे ।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *