उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर बधाई

rajendra shukla

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की है।
श्री शुक्ल ने अपने संदेश में कहा है कि भारत पर्वों का देश है, मकर संक्रांति का पर्व भी इनमें से एक है। सूर्य की दिशा बदलने और ऋतु परिवर्तन के उदघोष के साथ यह पर्व जीवन में मिठास घोलने और भाईचारे की परम्परा को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने मकर संक्रांति पर्व पर प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख और समृद्धि तथा प्रदेश के विकास की मंगल-कामना भी की है।

Facebook Comments Box