मनगवां जन विश्वास शिविर में 1720 आवेदन पत्रों का हुआ निराकरण

मनगवां में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर संपन्न
मनगवां जन विश्वास शिविर में 1720 आवेदन पत्रों का हुआ निराकरण

रीवा 29 अगस्त 2026. आम जनता के आवेदनों का मौके पर निराकरण करने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिले भर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर पंचायत मनगवां में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आम जनता के 1720 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, नगर पंचायत, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा अन्य विभागों के आवेदन पत्र पर सुनवाई की गई। शिविर में मनगवां तहसील में लंबित सी एम हेल्पलाइन के 4622 प्रकरणों में से 2521 तथा जनसुनवाई के 380 में से 325 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। शिविर में नक्शा एवं खसरा की 1214 प्रतियों का वितरण किया गया। शिविर में 101 जाति प्रमाण पत्र, 200 आय प्रमाण पत्र तथा अविवादित नामांतरण और बटवारा के 100 प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। शिविर में प्राप्त 89 आवेदन पत्र में से 69 का निराकरण मौके पर ही विभिन्न अधिकारियों द्वारा किया गया।

शिविर में विधायक मंनगवा इंजीनियर श्री नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जिले भर में जन विश्वास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हमारी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार गरीबों का हित संवर्धन कर रही है। सभी अधिकारी शिविर में मिले आवेदनों का सात दिवस में निराकरण करें। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुसार आम जनों को शासन की योजनाओं का लाभ दें। शिविर में विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति ने कहा कि शिविर के माध्यम से आम जनता की कठिनाइयों को दूर किया जा रहा है। आम जनता इन शिविरों का पूरा लाभ उठाएं। शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती बुटला बंसल, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री उरमलिया, जनपद अध्यक्ष गंगेव श्री विकास तिवारी, पार्षदगण, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम मनगवा संजय जैन, सीईओ जनपद गंगेव प्राची चौबे तथा जिला और विकासखंड स्तर की सभी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *