आपात स्थिति से निपटने कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

आपात स्थिति से निपटने कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

रीवा 20 अगस्त 2026. जिले में वर्षा के दौरान जलभराव, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07662-255143 है। आम जन किसी भी आपात स्थिति में होने पर कंट्रोल रूम में सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र रीवा में भी कंट्रोल रूम सक्रिय है। शहर के नागरिक किसी भी समय जलभराव, बाढ़ की स्थिति, तेज हवाओं या बारिश के कारण सड़कों पर पेड़ गिरने, विद्युत आपूर्ति बाधित होने, पशुओं के बचाव तथा मृत पशुओं को उठाने जैसी शिकायतों और आपदा संबंधी सहायता के लिए नगर निगम कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम का टोल फ्री नंबर 18008899711 है। इसके अलावा लैंडलाइन नंबरों 07662-254568, 07662-320105, 07662-310346, 07662-320150 और 07662-320329 पर भी संपर्क किया जा सकता है। शहरवासी वर्षा दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या आपात स्थिति बनने पर बिना देरी किए इन नंबरों पर सूचना दें, ताकि रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर सके।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *