उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम का किया भ्रमण

उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम का किया भ्रमण

रीवा 14 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हिनौती गौधाम का भ्रमण किया। उप मुख्यमंत्री ने गौधाम में निर्माणाधीन गौशालाओं तथा अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसहारा गौवंश को आश्रय देने के साथ-साथ हिनौती गौधाम में प्राकृतिक खेती का माडल भी विकसित किया जाएगा। प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञों की निगरानी में माडल का निर्माण कराएं। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को गौधाम में सड़क निर्माण, रेस्ट हाउस की बाउन्ड्रीवाल निर्माण, गौवंश के लिए हरे चारे तथा साइलेज के माध्यम से पूरक पोषण आहार बनाने के संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जनपद अध्यक्ष मनगवां श्री विकास तिवारी गोधाम के नोडल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा, गौशाला मानीटरिंग टीम के श्री राजेश पाण्डेय तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *