पेयजल समस्या निदान संबंधी बैठक 15 मई को

रीवा 09 मई 2019. कमिश्नर रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव की अध्यक्षता में संभाग के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में पेयजल समस्या के निदान हेतु की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आगामी 15 मई को दोपहर 12 बजे कमिश्नर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में आयुक्त नगर पालिक निगम रीवा, सतना, सिंगरौली, अधीक्षण यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीधी को अनिवार्यत: उपस्थिति के निर्देश दिए गये हैं।
बाढ़ नियंत्रण/आपदा प्रबंधन संबंधी बैठक का आयोजन 17 मई को

रीवा 09 मई 2019. कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिले में अतिवर्षा के कारण उत्पन्न होने वाली बाढ़ व अन्य आपदाओं की स्थिति से निपटने हेतु पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक 17 मई को कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आहूत की गई है। प्रात: 10.30 बजे से आयोजित बैठक में संबंधितों को बाढ़ बचाव संबंधी विभागीय कार्ययोजना के साथ उपस्थिति के निर्देश दिए गये हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *