आबकारी ने 408200 की अवैध शराब और महुआ लाहन किया जब्त

आबकारी ने जब्त की 41 लीटर अवैध शराब और चार हजार किलो महुआ लाहन
आबकारी ने 408200 की अवैध शराब और महुआ लाहन किया जब्त

रीवा 25 जुलाई 2026. आबकारी विभाग द्वारा शराब के अवैध निर्माण, परिवहन और बिक्री पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में आबकारी विभाग तथा पुलिस विभाग की टीम ने सिरमौर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही करते हुए 9 व्यक्तियों के विरूद्ध अवैध शराब बनाने और बिक्री के प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 के तहत दर्ज किए। कार्यवाही में कुल 41 लीटर हाथभट्ठी से बनाई गई अवैध शराब तथा 4 हजार किलो महुआ लाहन जब्त कर नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 408200 रुपए है। इस संबंध में सहायक आयुक्त आबकारी अनिल जैन ने बताया कि सिरमौर तहसील में ग्राम बम्हनी में चार आरोपियों के विरूद्ध तथा ग्राम बैदहा में तीन आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। ग्राम रेलहा में एक और रगौली में एक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में उड़नदस्ता प्रभारी अखिलेश्वर ठाकुर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी डीपी सिंह, आरक्षक उमाकांत तिवारी, संगीता द्विवेदी, वेदप्रकाश तिवारी, प्रदीप सिंह, अतुल बागरी, आशीष गुप्ता तथा मनोज दुबे शामिल रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *