उद्योग मंत्री ने किया राष्ट्रीय कृषि बीमा दावा राशि के प्रमाण पत्रों का वितरण

news-no-204

रीवा 30 दिसम्बर 2016. सेवा सहकारी समिति मर्यादित चोरहटा में आज उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय कृषि बीमा दावा राशि के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इस दौरान मंत्री जी ने दुआरी, अगडाल और चोरहटा सहित आसपास के  क्षेत्रों के 186 किसानों को 19 लाख 74 हजार रूपये की फसल बीमा राशि के प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि सभी किसान अपनी फसल का बीमा अवश्य करायें ताकि प्राकृतिक आपदा के समय खराब हुई फसल की क्षतिपूर्ति की जा सके। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि शासन द्वारा किसानों के हित के कई कार्य किये जा रहे हैं। किसानो की समृद्धि से ही जिला आगे बढ़ेगा। तथा खेती लाभ का धंधा बनेगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि चोरहटा प्रगतिशील क्षेत्र रहा है और यहां विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के सृजन को भी बढ़ावा दिया जायेगा। इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सतीश उरमलिया, संचालक राजकुमार गुप्ता और प्रबंधक सुजीत कुमार पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष सुब्रातमणि त्रिपाठी सहित स्थानीयजन व कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Facebook Comments Box