केंद्रीय जेल रीवा का बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं

केंद्रीय जेल रीवा का बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं

रीवा 30 जून 2026. केंद्रीय जेल रीवा में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों ने गत दिवस जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल मैनुअल-2016 के तहत बंदियों के साथ किसी भी प्रकार के जातिगत अथवा अन्य प्रकार के भेदभाव तथा जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान बोर्ड ऑफ विजिटर्स के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीवा श्री राकेश मोहन प्रधान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री समीर कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, जिला विधिक अधिकारी एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के उपाध्यक्ष अभय मिश्रा, पैरालीगल वॉलंटियर आनंद पाण्डेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बोर्ड के सदस्यों ने जेल के सभी बंदी वार्ड, महिला वार्ड, जेल अस्पताल, कार्यशाला, रसोईघर, खाद्यान्न भंडारण कक्ष सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा जेल की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने केंद्रीय जेल रीवा में किसी भी प्रकार का जातिगत भेदभाव नहीं पाया। साथ ही जेल की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संतोषजनक एवं बेहतर पाई गई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, उप जेल अधीक्षक (प्रशासन) संजीव कुमार गेंदले, सहायक जेल अधीक्षक श्याम सिंह कुशवाह, हेमंत रावत सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *