उद्योग मंत्री द्वारा अटल जी को जन्मदिन की बधाई

picsart_12-25-10-15-39

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म वर्षगाँठ 25 दिसम्बर पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

श्री शुक्ल ने कहा कि अटल जी मध्यप्रदेश और देश की ही नही विश्व की गौरव विभूति हैं। उनके द्वारा स्थापित श्रेष्ठ प्रशासनिक काम परंपराओं को लागू कर सुशासन की स्थापना संभव है। मध्यप्रदेश सरकार ने सुशासन दिवस मनाकर अटल जी के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अटल जी के दीर्घायु होने की प्रार्थना के साथ उनके द्वारा भारत के गौरवशाली भविष्य की कामना की पूर्ति की कामना की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *