उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा क्रिसमस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ

वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, खनिज साधन तथा प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने क्रिसमस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। श्री शुक्ल ने प्रभु ईसा मसीह ने विश्व को प्रेम, करूणा, अहिंसा और त्याग का संदेश दिया है। श्री शुक्ल ने कहा कि क्रिसमस हमें शांति और सदभाव के साथ समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है।
उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने प्रभु ईसा मसीह के उपदेश को आत्मसात करते हुए सदभावना के माहौल में पर्व मनाए जाने की अपील भी की है।
Facebook Comments Box