ग्राम पंचायत तिघरा में किया गया पौधारोपण

ग्राम पंचायत तिघरा में किया गया पौधारोपण

रीवा 04 जून 2026. ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देशों के अनुरूप स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में पर्यावरण जागरूकता के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में जनपद पंचायत रीवा की ग्राम पंचायत तिघरा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रभातफेरी और सामुदायिक संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में गांव की साफ-सफाई तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए गए। कार्यक्रम के बाद गांव में सामूहिक रूप से पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम के बाद आमजनता से संवाद करके गांव के विकास के संबंध में सुझाव तथा अन्य आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में सरपंच तिघरा श्रीमती अरूणा शुक्ला, पूर्व जनपद सदस्य पन्नालाल सिंह, सरपंच भोलगढ़ लक्ष्मीकांत, पूर्व सरपंच सुरेश साकेत, जिला समन्वयक स्वच्छता मिशन श्रीमती फरहत जैव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती पूनम दुबे, राजीव शुक्ला, अनिल तिवारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *