खेल प्रतियोगिताएँ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं – उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

 

खेल प्रतियोगिताएँ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का
अवसर देती हैं – उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
स्वर्गीय श्री जयपाल सिंह मुण्डा स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ समापन

रीवा 11 जनवरी 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। रीवा में विकास कार्यों के साथ खेल व संस्कृति गतिविधियों के आयोजन से और चार चाँद लग रहे हैं। श्री शुक्ल ने टी.आर.एस. कॉलेज में स्वर्गीय श्री जयपाल सिंह मुण्डा स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट के समापन अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री जयपाल सिंह मुण्डा भारतीय संविधान सभा के सदस्य तथा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान भी रहे। उनकी स्मृति में टूर्नामेंट का आयोजन उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। यह टूर्नामेंट आने वाले समय में और ज्यादा लोकप्रिय होगा तथा इसमें बड़ी-बड़ी टीमें हिस्सा लेंगी। स्व. श्री मुण्डा के सपनों का भारत बनाने में सभी अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, गौसंवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेश पाण्डेय, विमलेश मिश्रा, अनीता सिंह, श्री संदीप गौतम सुमन, रामकुमार रावत, जीतेश रावत, मिठाईलाल कोल, बसंतलाल कोल, मुन्नालाल रावत सहित आयोजक, स्थानीय खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *