सेवानिवृत्ति पर अधीक्षण यंत्री श्री निगम को दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्ति पर अधीक्षण यंत्री श्री निगम को दी गई भावभीनी विदाई

रीवा 30 मई 2026. कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अनिल कुमार निगम को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि श्री निगम बहुत ही योग्य इंजीनियर और अच्छे प्रशासक हैं। तकनीकी ज्ञान में कुशलता के कारण विभाग में आपका विशेष सम्मान है। आपने रीवा में केवल 11 माह के कार्यकाल में भी अपनी सरलता और कार्यकुशलता से छाप छोड़ी। आपके कार्यों से विभाग और रीवा की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई। कमिश्नर श्री जामोद ने स्मृति चिन्ह, शॉल-श्रीफल और पुष्पहार से श्री निगम का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में श्री निगम ने कहा कि रीवा में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। यहाँ कमिश्नर कार्यालय की साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में अन्य विभागों की भी गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी मिली। कार्यक्रम में नवागत अधीक्षण यंत्री श्री पटेल, संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, उपायुक्त राजस्व एलएल अहिरवार तथा अन्य अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त श्री निगम के व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला तथा शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा एमएस पैकरा, सहायक संचालक कृषि प्रीति द्विवेदी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *