उद्योग मंत्री द्वारा हिमालय बौद्धिष्ठ मार्केट का लोकार्पण

खनिज साधन, वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार तथा प्रवासी भारतीय मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुरूवार को रीवा में गांधी काम्पलेक्स के पीछे स्थित मैदान में हिमालय बौद्धिष्ठ मार्केट का लोकार्पण किया। इस मार्केट में स्वेटर, जैकेट सहित अन्य गर्म कपड़े उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि इस स्थान में फैली गंदगी को साफ कर एक अच्छा मार्केट तैयार किया गया है। जिसका लाभ सम्पूर्ण रीवा वासियों को होगा। उन्होंने मार्केट लगाने वाले दुकानदारों को इस पहल के लिये बधाई दी। लोकार्पण के दौरान गौ संवर्द्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, इस्तेयाक जाजम, चेतन तिवारी, खालिक अंसारी, आदित्य त्रिपाठी, इकबाल खान, नरेन्द्र तिवारी, व्योम तिवारी, शिवाजीत मिश्रा, मो.फिरोज, मो.सलीम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *