प्रदेश में चालू खदानों पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास की व्यवस्था

rajendra shukla

खनिज साधन विभाग ने प्रदेश की चालू खदानों में कागज आधारित पारपत्र के स्थान पर वेब-बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास (ईटीपी) जारी करने का निर्णय लिया है। ईटीपी में सभी चालू खदानों की प्रविष्टि की जा रही है। इस व्यवस्था में प्रविष्टि के बाद खदान ठेकेदारों को निर्धारित राशि जमा करने पर उन्हें एक यूजर आई.डी. और पासवर्ड दिया जायेगा।

आई.डी. एवं पासवर्ड के जरिये पट्टाधारी स्वयं की रॉयल्टी एवं विभिन्न प्रकार के कर जमा कर सकेंगे। ईटीपी से राज्य शासन को सॉफ्टवेयर के माध्यम से इस बात की जानकारी हो सकेगी कि खदान से कितना खनिज उत्पादित किया गया और कितना विक्रय हुआ है।

Facebook Comments Box