पूर्व संयुक्त संचालक(जनसम्पर्क) तथा पूर्व जनसूचना सलाहकार (रेरा)  ताहिर अली  मीडिया अवार्ड से सम्मानित 

पूर्व संयुक्त संचालक(जनसम्पर्क) तथा पूर्व जनसूचना सलाहकार (रेरा)  ताहिर अली  मीडिया अवार्ड से सम्मानित

भोपाल, 22 फरवरी 2021

स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश का बहुप्रतिष्ठित पत्रकारिता के दिग्गजों को समर्पित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन इंदौर में सम्पन्न हुआ। आयोजन में देश भर के करीब तीन सौ मीडियाकर्मी, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के पत्रकार तथा विभिन्न महाविद्यालयों के अध्ययनरत शोधार्थी छात्र भी शामिल हुए। आयोजन में पत्रकारिता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर टॉक-शो भी हुए। साथ ही इस प्रतिष्ठित आयोजन में मीडियाकर्मियों का सम्मान भी हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने आयोजन के समापन अवसर पर पूर्व संयुक्त संचालक जनसंपर्क तथा जनसूचना सलाहकार (रेरा)  ताहिर अली सहित भोपाल,इंदौर, दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ आदि के वरिष्ठ पत्रकारों को मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्टेट प्रेस, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष  प्रवीण खारीवाल, संयोजक  सुदेश तिवारी, समन्वयक  पंकज क्षीरसागर,  राकेश द्विवेदी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

Facebook Comments Box