प्रेक्षक द्वारा किया जा रहा है जिले का भ्रमण

प्रेक्षक द्वारा किया जा रहा है जिले का भ्रमण
रीवा 26 मई 2026. जिले भर में नगरीय निकायों तथा पंचायतराज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री अरूण पाण्डेय सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की निगरानी की जा रही है। प्रेक्षक ने सिलपरा तथा नगर पंचायत गोविंदगढ़ में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण अंतर्गत प्राप्त दावा-आपत्तियों का निरीक्षण किया।
Facebook Comments Box