उप मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई रीवा 09 मई 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री सुवेन्दु अधिकारी से आत्मीय भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता द्वारा दिया गया यह ऐतिहासिक जनादेश प्रदेश में विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति जनता के अटूट विश्वास को नई मजबूती प्रदान करता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होगा और राज्य प्रगति एवं समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *