नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहन को दिखाई गई

नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी रीवा 05 मई 2026. आगामी 9 मई को संपूर्ण जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान द्वारा नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री संदीप शर्मा, जिला न्यायाधीश श्री सुधीर सिंह राठौड़, जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र नारायण सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीवा, श्री समीर कुमार मिश्र, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा एवं डिप्टी चीफ एलएडीसीएस श्री आनंद पाण्डेय उपस्थित रहें।
Facebook Comments Box