उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जे.जयललिता के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि फिल्मी दुनिया से राजनीति में आयी सुश्री जे.जयललिता अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती थी। उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में अपनी कला के जौहर दिखाये,वहीं राजनीति में भी एक अलग छाप छोड़ी । अम्मा के नाम से जाने,जाने वाली स्व.सुश्री जे.जयलललिता ने अपना संपूर्ण राजनीतिक जीवन जनता की भलाई में लगाया।

श्री शुक्ल ने कहा कि स्व. सुश्री जयललिता जनता से जुड़ी नेता थी। अम्मा प्रदेशवासियों में अपने कामों से बेहद लोकप्रिय थी। उनके चले जाने से देश की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया। श्री शुक्ल ने सुश्री जयललिता के अवसान को भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।

श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Facebook Comments Box