आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का समापन

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का समापन रीवा 25 अप्रैल 2026. होमगार्ड लाइन रीवा में आयोजित पांच दिवसीय भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं ध्वस्त संरचना खोज व बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी एवं एसडीएम राजेश सिन्हा ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। अधिकारियों ने आपदा के समय त्वरित कार्रवाई और तकनीकी कौशल के महत्व पर जोर देते हुए सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। पांच दिनों तक चले इस गहन प्रशिक्षण में बचाव दल को आधुनिक तकनीकों और आपदा प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया गया।
Facebook Comments Box