मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत

      रीवा 20 अप्रैल 2026. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लखनऊ से विमान द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल भी लखनऊ से रीवा पहुंचे।  रीवा एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया गया। रीवा एयरपोर्ट में विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी कलेक्टर सपना त्रिपाठी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री रीवा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए और रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 अप्रैल को रीवा एयरपोर्ट से सुबह 10:05 बजे रीवा से तमिलनाडु के कोयंबटूर के लिए रवाना होंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *