देश को 2047 तक विकसित बनाकर विश्वगुरू बनाना है : उप मुख्यमंत्री

देश को 2047 तक विकसित बनाकर विश्वगुरू बनाना है : उप मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअली किया मऊगंज में पार्टी कार्यालय का भूमिपूजन

रीवा। 06.03.2026
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मऊगंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने वर्चुअल माध्यम से पार्टी कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर समारोह में शामिल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि 1980 में पार्टी के गठन के बाद लगातार प्रगति हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से इसे नई ऊंचाई मिली है। हमारा दल गरीबों की सेवा करने वाला दल है। हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीबों को पक्के आवास दिए हैं। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का भव्य निर्माण सपना पूरा हुआ। प्रधानमंत्री जी ने देश को 2047 तक महाशक्ति बनाने का रोडमैप तैयार किया है। हम सब मिलकर देश को 2047 तक विकसित और विश्वगुरू बनाने के लिए अथक प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री जी और प्रदेश अध्यक्ष जी ने मऊगंज में आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए नए घर के रूप में कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया है। नए भवन के सौगात की प्रसन्नता सभी के चेहरों में दिखाई दे रही है। कार्यालय भवन के साथ-साथ अटल पार्क का निर्माण सराहनीय पहल है।
समारोह में मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पशुपालन तथा डेयरी विभाग ने कहा कि हमारी पार्टी उन कार्यकर्ताओं के साहस और परिश्रम से आगे बढ़ी है जिन्होंने गांव-गांव जाकर इसे मजबूत किया। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। जब-जब हमारी पार्टी की सरकार बनी तब-तब विकास और निर्माण को गति मिली। गरीब, मजदूर, किसान और महिलाओं के कल्याण के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। रीवा शहर हमारे दल द्वारा किए जा रहे विकास के प्रयासों और उप मुख्यमंत्री जी के प्रयासों का सबसे बड़ा उदाहरण है। समारोह में सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता और सरकार के लिए काम नहीं करती है। हमारे लिए राष्ट्र और राष्ट्रीय चेतना प्रथम है। हमारा दल स्वदेशी पर गर्व करता है और स्वदेशी माडल से ही विकास कर रहा है। कार्यालय भवन बन जाने से कार्यकर्ताओं को अपने कार्य में अधिक सुविधा होगी। समारोह में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि आज पार्टी कार्यालय का भूमिपूजन किया गया है। इसे एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हमारा कार्यालय हमारे लिए मंदिर जैसा है। जहाँ कार्यकर्ता बैठकर पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए परिश्रम करते हैं। समारोह में विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जनपद अध्यक्ष मऊगंज श्रीमती नीलम सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष श्री बृजवासी पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्रा, जिला प्रभारी शशांक श्रीवास्तव तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *