माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं – उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल लक्ष्मीनारायण धाम में आयोजित श्री रामकथा में हुए शामिल
रीवा 27 मार्च 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल पटेहरा ग्राम के श्री लक्ष्मीनारायण धाम के श्री रामकथा
कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कथावाचक आचार्य श्री कृष्णाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री
ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए सभी को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
।
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं – उप मुख्यमंत्री
रानी तालाब मंदिर परिसर में आयोजित माँ भगवती जागरण
कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
रीवा 27 मार्च 2026. नवरात्रि के उपलक्ष्य में महाअष्टमी पर गत रात्रि रीवा के रानी तालाब मंदिर परिसर में
विशाल माँ भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि माँ के
आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं। हम सभी पर माता का आशीर्वाद बना रहे और हमारा रीवा हर क्षेत्र में नित
नई उपलब्धियाँ हासिल करता रहे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भगवती के जागरण से देवी माँ प्रसन्न होती हैं। प्रतिवर्ष यह आयोजन होता रहे
और माता का आशीर्वाद हमको मिलता रहे। उन्होंने कहा कि इस समय मानवता संकट में है। इस संकट से सिर्फ माँ ही
उबार सकती हैं। उन्होंने कहा कि माता के दरबार एवं रानी तालाब के चमकने के साथ ही रीवा भी चमकने लगा है। हम
सब की प्रार्थना है कि माँ हमें आशीर्वाद देती रहें और रीवा की चमक बरकरार रहे। उप मुख्यमंत्री ने देवी जागरण में
भजन की प्रस्तुति देने वाली गायिका यशस्वी की भावपूर्ण प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष
व्यंकटेश पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।