आजादी के अमृत महोत्सव परआयोजित हुआ पहला कोविड टीकाकरण महाअभियान

रीवा 27 जुलाई 2022. आजादी के 75 वें वर्ष पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत जिले भर में कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए चार महाअभियान चलाए जाएंगे। इनमें जिले के 18 से 59 साल के पात्र सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज नि:शुल्क लगाई जाएगी। अभियान का प्रथम चरण आज 27 जुलाई को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस दौरान 19113 व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया गया। जिनमें प्रथम डोज के 209, द्वितीय डोज के 3094 तथा प्रिकॉशन डोज के 15810 टीके लगाए गए।
शिल्पी प्लाजा में अधिकारियों व पत्रकारों ने लगवाए टीके – टीकाकरण महाअभियान में शिल्पी प्लाजा में जनसंपर्क विभाग में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र में 50 से अधिक अधिकारियों एवं पत्रकारों ने प्रिकॉशन के डोज लगवाए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *